Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात में एक और नकली टोल प्लाजा पकड़ा गया, भुज-नलिया हाईवे के...

गुजरात में एक और नकली टोल प्लाजा पकड़ा गया, भुज-नलिया हाईवे के पास सड़क पर बना था टोल टैक्स का ऑफिस

भुज। गुजरात में कुछ दिन पहले नकली टोल टैक्स पकड़ा गया था। प्रदेश में एक और नकली टोल टैक्स का पर्दाफाश हुआ है। भुज-नलिया हाईवे के पास सड़क पर ही टोल प्लाजा का आॅफिस चल रहा था। स्थानीय लोगों को कहना है कि यह सब कुछ नेताओं के इशारे पर हो रहा है।
भुज-नलिया हाईवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यहां से बड़े-बड़े ट्रक नकल लादकर जाते हैं। हाईव पर असली टोल टैक्स से 200 मीटर दूर एक और टोल प्लाजा बनाया गया था। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को नकली टोल टैक्स के पास से होकर जाने के लिए कहा जाता था।
बता दें, पिछले साल दिसंबर में वांकानेर-मोरबी हाईवे पर एक नकली टोल टैक्स पकड़ा गया था। सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। हाईवे पर ही कुछ लोगों द्वारा नकली टोल टैक्स बनाकर पैसे वसूले जाते हैं। इससे सरकार को आर्थिक नुकसान होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments