Monday, March 17, 2025
Homeखेलभारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल की...

भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल की नजर बड़े रिकॉर्ड पर होगी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले गए 4 टेस्ट मैचों में वह 22 छक्के लगा चुके हैं। यशस्वी जायसवाल धर्मशाला में 4 छक्के लगाकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की बराबरी कर सकते हैं। बेन स्टोक्स ने 2022 में 26 छक्के लगाए थे। यशस्वी 10 छक्के लगाकर इंग्लैंड के कोच ब्रैंडम मैक्कलम को भी पीछे छोड़ सकते हैं। मैक्कलम ने 2014 में 33 छक्के जड़े थे।
भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में 22 और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रस्ट ने 2005 में 22 छक्के और भारत के ऋषभ पंत ने 2022 में 21 छक्के लगाए थे। यशस्वी जायसवाल की नजर धर्मशाला टेस्ट मैच में छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाने और 1000 रन पूरे करने पर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments