नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ और गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को नवसारी से टिकट मिला है। 34 केंद्रीय एवं राज्यमंत्रियों को भी टिकट मिला है। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।
भाजपा की पहली सूची में 28 महिला, अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और ओबीसी समुदाय के 57 लोगों को भी टिकट दिया गया है। पहली सूची में 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।
भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 26, मध्य प्रदेश में 24, गुजरात में 15, राजस्थान में 15, केरल में 12, तेलंगाना में 9, आसाम में 11, झारखंड में 11, छत्तीसगढ़ में 11, दिल्ली में 5, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तराखंड में 3, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमण-दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
गुजरात
1 कच्छ: विनोदभाई लखमशी चावड़ा
2 बनासकांठा: रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
3 पाटण: भरतसिंहजी डाभी
4 गांधीनगर: अमित शाह
5 अहमदाबाद पश्चिम: दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
6 राजकोट: परषोत्तम रुपाला
7 पोरबंदर: मनसुखभाई मांडविया
8 जामनगर: पूनमबेन माडम
9 आणंद: मितेशभाई रमेशभाई पटेल
10 खेड़ा: देवुसिंह चौहान
11 दाहोद: जसवन्तसिंह भाभोर
12 भरूच: मनसुखभाई वसावा
13 बारडोली: प्रभुभाई नागरभाई वसावा
14 नवसारी: सीआर पाटिल
15 पंचमहल: राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव












