Sunday, March 16, 2025
Homeअहमदाबादअहमदाबाद का 613वां स्थापना दिवस आज, मेयर ने माणेक बुर्ज की समाधि...

अहमदाबाद का 613वां स्थापना दिवस आज, मेयर ने माणेक बुर्ज की समाधि पर पूजा की

अहमदाबाद। आज अहमदाबाद का 613वां स्थापना दिवस है। शहर के मेयर ने माणेक बुर्ज की समाधि पर पूजा की। इस दौरान नगर की देवी भद्रकाली मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। 26 फरवरी 1411 को अहमद शाह प्रथम ने हिंदु संत माणेकनाथ से अहमदाबाद की नींव रखवाई थी। अहमदाबाद में कई हेरिटेज स्थल हैं। इसे वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के रूप में जाना जाता है।
संत मानेकनाथ की 13वीं पीढ़ी के वंशज चंदन और राजेश नाथ अहमदाबाद के स्थापना दिवस और विजय दशमी पर मानेक बुर्ज पर पूजा करते हैं और झंडा फहराते हैं।
अहमदाबाद का नाम बदलने के सवाल पर वंशज चंदन ने कहा कि शहर का नाम कर्णावती हो या अहमदाबाद, इसका हमेशा विकास होना चाहिए। मेयर ने कहा कि बैलगाड़ी में घूमने वाले शहरीजन आज मेट्रो में सफर कर रहे हैं। अहमदाबाद का विकास निरंतर होता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments