Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयहरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, कार...

हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, कार में आए हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए

बहादुरगढ़। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। नफे सिंह राठी अपनी कार में थे, तभी हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वाकया गज्जर जिले के बहादुरगढ़ में वाराही के पास का बताया जाता है। हमलावर कार में आए थे। बताया जाता है कि हमलावरों ने कम से कम 40 से 50 राउंड फायरिंग की। पूर्व विधायक के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई। दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। INLD के मीडिया सेल के प्रभारी राकेश सिहाग ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि की है। राठी के गले और कमर में गोली लगी थी। राठी अपनी फॉर्च्युनर कार में थे, जबकि हमलावर आई-20 कार में अाए थे। गज्जर जिले के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स(STF) को तैनात कर दिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या करने का शक जताया जा रहा है।
नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ थी, वह पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के करीबी थे। 11 जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने नफे सिंह राठी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। पिछले साल अगस्त में हाईकोर्ट ने नफे सिंह राठी को नोटिस भेजा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments