मुरादाबाद। कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। राहुल गांधी के लिए बने अस्थायी कैम्प में सीआरपीएफ के वाॅच टावर में करंट दौड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई आैर 7 घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वॉच टावर खोला जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करंट से झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसा कोतवाली कटघर इलाके के रामपुर रोड जीरा पाॅइंट के पास हुआ है। मृतक की पहचान नरेश के रूप में कर ली गई है। वह झारखंड का निवासी था।