चंडीगढ़। किसान आंदोलन की वजह से 10 फरवरी को हरियाणा के अधिकांश जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। स्थिति नियंत्रण में होने के बाद कई जिलों में इंटरनेट सेवा फिर से चालू हो गई है। किसानों के दिल्ली कूच की वजह से यहां के कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार, जिंद, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। इसे पहले 15 फरवरी तक बंद किया गया था, फिर बाद में बढ़ाकर 20 फरवरी किया गया था। इसके बाद पाबंदी को और बढ़ा दिया गया था। अब स्थिति नियंत्रण में होने के बाद इंटरनेट सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।