Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पशुपालकों को दी बड़ी गारंटी, कहा- हम...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पशुपालकों को दी बड़ी गारंटी, कहा- हम अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी बनाएंगे

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन(GCMMF) की स्वर्ण जयंती पर यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 50 साल पहले एक पौधा लगाया था जो आज वटवृक्ष बन गया है। इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं देश-विदेश में फैली हैं। जीसीएमएमएफ की स्वर्ण जयंती पर सभी को शुभकामनाएं। इससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का अभिनंदन है। डेयरी सेक्टर के सबसे बड़े स्टेक होल्डर यानी पशुधन को प्रणाम!
इस यात्रा को सफल बनाने में पशुधन का सबसे बड़ा योगदान है। पशुधन के बिना डेयरी सेक्टर की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। देश में अनेक डेयरी बनी पर अमूल जैसी कोई नहीं है। अमूल भारत के पशुपालकों की पहचान बन गई है। अमूल यानी समय के साथ आधुनिकता का समावेश है। अमूल यानी आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा है। अमूल यानी संकल्प और उससे बड़ी सिद्धि। आज 50 से अधिक देशों में अमूल के उत्पादनों का निर्यात हो रहा है। 18,000 से अधिक दूध सहकारी मंडलियां, 36 लाख किसानों का बड़ा नेटवर्क है। रोजान साढ़े तीन लाख करोड़ दूध की खरीदी होती है। किसानों को रोजाना 200 करोड़ से अधिक अाॅनलाइन पेमेंट होता है। यह संस्था संगठन की शक्ति, सहकारिता की शक्ति है। दूरगामी विचार के साथ उठाया कदम भाग्य बदल सकता है। सरदार पटेल की देखरेख में अमूल की नींव रखी गई थी। सरकार और सहकार के तालमेल का आदर्श उदाहरण अमूल है। भारत की डेयरी के साथ 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछले 10 सालों में भारत में दूध के उत्पादन में 60% की बढ़ोतरी हुई है। 10 सालों में प्रतिव्यक्ति दूध का उपयोग 40% बढ़ा है। विश्व में डेयरी सेक्टर केवल 2 फीसदी आगे बढ़ी है, जबकि भारत में डेयरी सेक्टर की विकासदर 6 फीसदी है। भारत के डेयरी सेक्टर में 10 लाख करोड़ का टर्नओवर है। डेयरी सेक्टर की मुख्य कर्ता-धर्ता नारीशक्ति है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में धान, गेहूं, गन्ने का टर्नओवर मिला दें तो भी इतना नहीं है। 10 लाख करोड़ के टर्नओवर में 70% महिलाएं हैं। महिलाएं डेयरी सेक्टर की मजबूत कड़ी हैं।

अमूल की इस सफलता में नारीशक्ति का बड़ा योगदान है। भारत को विकसित करने के लिए महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़नी चाहिए। हमारी सरकार महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़ाने के लिए कार्यरत है। पिछले 10 सालों में स्वसहाय ग्रुपों से जुड़ी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। भारत सरकार ने महिलाओं को 6 लाख करोड़ की मदद की है। प्रधानमंत्री आवास के अधिकार मकान महिलाओं के नाम पर हैं। समाज में महिलाओं की आर्थिक भागीदार बढ़ी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव के छोटे-छोटे किसानों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉली से जोड़ने का प्रयास है। माइक्रो इरीगेशन, टपक सिंचाई योजना से कृषि का उत्पादन बढ़ा है। केंद्र सरकार अन्नदाताओं को ऊर्जावान बनाने पर पूरा जोर दे रही है। किसानों को सोलर पंप देने की भी योजना है। पशुपालकों के लिए गोवर्धन योजना शुरू की गई है। 2 लाख से अधिक गावों में सहकारी समितियों का निर्माण हुआ है। खेती, पशुपालन में सहकारी समितियाें की भूमिका महत्वपूर्ण है। सहकारी समितिओं को प्राेत्साहित किया जा रहा है। आज अमूल दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी डेयरी है। अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी बनाऊंगा, यह मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 15 हजार अत्याधुनिक नमो ड्रोन दिए जाएंगे। ड्रोन खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। गुजरात के डेयरी सेक्टर में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। दूध की रकम महिलाओं के खाते में सीधे जमा हो रही है। गावों में माइक्रो एटीएम लगाने से पशुपालकों को बड़ी सुविधा हुई है। पशुपालकों को रुपे कार्ड देने की भी योजना है। पंचमहाल, बनासकांठा में रुपे कार्ड देने की शुरुआत की गई है। पहले की सरकारों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया, हम गांवों के सर्वांगीण विकास पर पूरा जोर दे रहे हैं। छोटे किसानों के जीवन स्तर को सुधारने पर हमारा पूरा फोकस है। मछली और मधुमक्खी पालन काे प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मछली और मधुमक्खी पालने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है। दुधारू पशुओं की नस्लों को सुधारने के लिए गोकुल मिशन अमल लाया गया है। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपए खर्च करके टीकाकरण किया गया है। 2030 तक पशुओं के रोगों को दूर करना हमारा टारगेट है। देशी नस्लों की प्रजातियों को बचाने के लिए नए उपायों की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमूल के 1200 करोड़ के प्रोेजेक्ट का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने आज से एक माह पहले भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की थी: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज से एक माह पहले 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की थी। अच्छी बात यह है कि हम अमृतकाल, रामराज्य में स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। आजादी के आंदोलन की अगुवाई गांधी जी और सरदारजी ने ली थी। उसी प्रकार आज गुजरात के दो लाडले देश का काम कर रहे हैं। कृषि, पशुपालन, ग्राम विकास समेत प्रत्येक क्षेत्र में काम किया है। 1942 में छोटी से डेयरी से हुई शुरुआत आज विश्व का सबसे बड़ा परिवार बन गया है। पशुपालकों के दूध की बिक्री हो और सबकी प्रगति हो, इसलिए 1973 में फेडरेशन बनाया गया था। दो दशक में यह संख्या दोगुनी हो गई है। 11 लाख नारी शक्ति पशुपालक हैं। देश को 5वीं बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है।

जीसीएमएम के चेयरमैन शामलभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारा आमंत्रण स्वीकार कर यहां पधारे, हम उनके आभारी हैं। सभी की ओर से उनका स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत अमृतकाल की अनुभूति कर रहा है। किसानों के लिए अनेक योजनाएं अमल में लाई है। अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाया गया है। प्रधानमंत्री पहली बार अमूल डेयरी के सम्मेलन में उपस्थित हुए हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अतिथि विशेष के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान गुजरात के राज्यपाल, आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मत्स्योद्योग, पशुलपाल एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी, उपाध्यक्ष जेठाभाई आहिर, सहकारिता एवं उद्योग राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा, प्रदेश के कृषि मंत्री राघव पटेल और डेयरी-सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

9 जुलाई 1973 को जीसीएमएमएफ की स्थापना हुई
भारत के मिल्कमैन डॉ. वर्गीस कुरियन के नेतृत्व में छह दूध संघों ने मिलकर 9 जुलाई 1973 को गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की स्थापना की थी। आज अमूल फेडरेशन में 18 दूध संघ हैं, गुजरात के 18,600 गांवों के 36 लाख से अधिक पशुपालक इससे जुड़े हैं। फेडरेशन के दूध संघ रोजाना 3 करोड़ से अधिक दूध की खरीदी करते हैं। अमूल फेडरेशन 50 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करता है। भारत में इसकी 86 शाखाएं, 15,000 वितरक और 10 लाख रिटेलर्स का नेटवर्क है। पिछले वित्तीय वर्ष में फेडरेशन का टर्नओवर 72,000 करोड़ था। मूल दुनिया का 8वां सबसे बड़ा डेयरी संगठन है।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया।

गुजरात के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी आज तीन जिलों में अलग-अलग कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। अहमदाबाद, महेसाणा और नवसारी में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी वालीनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। नवसारी की जलालपोर तहसील के बासी-बोरसी में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बार काकरापार ऊर्जा केंद्र के दौरे पर जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments