सूरत। मॉडल तान्या सिंह ने वेसू में स्टार गैलेक्सी के पास हैप्पी एलिगेंस में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस तान्या सिंह के कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की जांच कर रही है। वेसू पुलिस इस मामले में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से भी पूछताछ करेगी। आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक छह महीने से तान्या के संपर्क में था। तान्या के कॉल डिटेल्स से कई राज खुल सकते हैं। बता दें, राजस्थान के मूल निवासी रामेश्वर सिंह पांडेसरा जीआईडीसी की एक मिल में काम करते हैं। रामेश्वर को 29 साल की बेटी तान्या और एक बेटा है। बेटा कनाडा में रहता है। रामेश्वर सिंह की पत्नी शादी में जयपुर गई थी। इसी बीच तान्या ने घर में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करके समय तान्या के कान में ईयर-वर्ड्स थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी से बात कर रही थी और आवेश में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि तान्या की आखिरी बातचीत डीजे इवेन्ट के लिए हुई थी। तान्या के मोबाइल में क्रिक्रेटर अभिषेक शर्मा के साथ उसकी फोटो भी पाई गई है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर वसाव ने बताया कि क्रिकेटर से भी जल्द पूछताछ की जाएगी।