Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अचानक बीच में छोड़कर जा...

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अचानक बीच में छोड़कर जा रहे हैं विदेश, जानें- क्या है कांग्रेस की आगे की रणनीति

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद भारत जोड़ाे न्याय यात्रा को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश में हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी, अमेठी से होते हुए कानपुर पहुंचने वाली। इसी बीच एक खबर यह आ रही है कि राहुल गांधी 26 फरवरी को यात्रा बीच में छोड़कर अचानक विदेश जाने वाले हैं। पांच दिन के विराम के बाद फिर से भारत जोड़ाे न्याय यात्रा शुरू होगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे, क्योंकि लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में अतिमहत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में उनका होना बहुत जरूरी है। इसके बाद 27-28 फरवरी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में जाएंगे, वहां वह दो व्याख्यान देंगे।
जयराम रमेश ने कहा कि 2 मार्च से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू होगी। राहुल गांधी 5 मार्च काे उज्जैन जाएंगे और महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन करेंगे। इस दौरान जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के नाम पर देश को भटका रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments