बहुचराजी। तहसील के सुरपुरा गांव में नवनिर्मित मंदिर में जोगाणी माता और मोगल माता की प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को शुरू हो गई। तीन दिन चलने वाली प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन यज्ञ होगा। सुबह 11:00 बजे जलधारा यात्रा औँर शाम को 5:00 पूजन कार्यक्रम होगा। रात में जिग्नेश कविराज और कालज मेहरा गरबा गाएंगे। बुधवार को सुबह 9:00 बजे रथयात्रा निकलेगी। रात में लोक डायरा(लोकगीत) होगा। तीसरे दिन गुरुवार को 12:39 बजे शुभ मुहूर्त में माताजी की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूर्णाहुति पर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। बता दें, बहुचराजी महेसाणा जिले की एक तहसील है।