सूरत। छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बांबे मार्केट के पास स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्रियन समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। शहर के लिंबायत इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य रैली निकाली गई। संजय नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।