Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयसबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची जारी, जानिए भारत की रैंकिंग क्या है?

सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची जारी, जानिए भारत की रैंकिंग क्या है?

नई दिल्ली। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2024 की सूची जारी हो गई है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन टॉप पर हैं। इन देशों के लाेग बिना वीजा 194 देशों में सफर कर सकते हैं। किसी भी देश के पासपोर्ट की ताकत से पता चलता है कि वह सॉफ्ट पावर के तौर पर दुनिया में कितना प्रभावशाली है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की सूची में अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया, स्वीडन और फिनलैंड दूसरे स्थान पर हैं। इन देशों के लोग 193 डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार आॅस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड तीसरे स्थान पर हैं। इस देशों के पासपोर्ट धारक 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की सूची में भारत 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा 62 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान सूची में 101वें स्थान पर है। संयुक्त अरब अमीरात ने इस साल अच्छी प्रगति की है। पिछले साल 14वें स्थान पर था, इस साल 11वें स्थान पर आ गया है। चीन दो पायदान ऊपर आते हुए 62वीं रैंक हासिल की है।

सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची

  • फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर, स्पेन (194 डेस्टिनेशन)
  • फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (193 डेस्टिनेशन)
  • ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड (192 डेस्टिनेशन)
  • बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम (193 डेस्टिनेशन)
  • ग्रीस, माल्टा, स्विटजरलैंड(190 डेस्टिनेशन)
  • चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, पोलैंड (189 डेस्टिनेशन)
  • कनाडा, हंगरी, संयुक्त अरब अमीरात (188 डेस्टिनेशन)
  • एस्टोनिया, लिथुआनिया (187 डेस्टिनेशन)
  • लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (186 डेस्टिनेशन)
  • आइसलैंड (185 डेस्टिनेशन)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments