नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में है। मंगलवार को यात्रा कुछ देर के लिए थम जाएगी। राहुल गांधी मंगलवार को मानहानि के केस में सुल्तान जिला अदालत में पेश होंगे। राहुल गांधी सुबह 11:00 बजे कोर्ट में पेश हो सकते हैं। बता दें, राहुल गांधी ने 2018 में बेंगलुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा के उस समय के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर जिला अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया था। विजय मिश्रा के वकील ने संतोष पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दो साल की सजा हो सकती है।