कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न का मामला जोर पकड़ने लगा है। इस मामले में अब कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस ने संदेशखाली के मास्टरमाइंड उत्तर सरदार और शिबाप्रसाद हाजरा उर्फ शिबू हाजरा को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं भी लगाई हैं। संदेशखाली का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख फरार है।
महिलाओं की लिखित शिकायत पर संदेशखाली थाने में केस दर्ज हुआ था। पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़ने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर में 376डी की धारा जोड़ दी है। पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। संदेशखाली पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 80 किलोमीटर दूर उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहॉट ब्लॉक में है। महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर यौन शोषण और जमीन हथियाने का आरोप लगाया है।
बशीरहाट के पुलिस निरीक्षक हुसैन मेहदी रहमान ने बताया कि संदेशखाली में स्थित नियंत्रण में है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।