Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस को बड़ी राहत, IT ट्रिब्यूनल फ्रीज खातों को दोबारा चालू किया,...

कांग्रेस को बड़ी राहत, IT ट्रिब्यूनल फ्रीज खातों को दोबारा चालू किया, बुधवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले मुश्किल में फंसी कांग्रेस को राहत मिली है। आईटी ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के फ्रीज किए गए खातों को दोबारा चालू कर दिया है। पार्टी नेता विवेक तन्खा ने बताया कि कांग्रेस के खतों से बुधवार तक रोक हटा दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने आईटी के सामने पार्टी का पक्ष रखा था कि हमारे सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने पत्रकार परिषद में बताया कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए, हमारे देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ की रिकवरी मांगी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि 2018 के आयकर रिटर्न के आधार पर करोड़ों रूपए की मांग की जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सदस्यत अभियान के माध्यम से युवा कांग्रेस द्वारा इकट्‌ठा किए गए पैसों को जब्त कर लिया गया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नही हैं। खाते फ्रीज होने से राहुल गांधी की न्याय यात्रा समेत सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
बता दें, आयकर विभाग ने फ्रीज किए गए सभी खातों को दोबारा चालू कर दिया है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। ट्रिब्यूनल की सुनवाई के बाद ही साफ होगा कि कांग्रेस को 210 करोड़ की पैनल्टी देनी होगी या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments