लखनऊ। राज्य चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है। भाजपा ने गुरुवार को आठवें उम्मीदवार को भी मैदान में उतार दिया। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को नामांकन पत्र भरा। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार निषाद समेत अनेक नेता मौजूद रहे। बुधवार के भाजपा के 7 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। आठवें प्रत्याशी पर सभी निगाहें टिकी हुई थी। संजय सेठ 2019 में समाजपार्टी छोड़कर भाजपा में आए थे।
उत्तर प्रदेश में राज्य सभा की 10 सीटों पर चुनाव होंगे। जानकारों के अनुसार विधायकों की संख्याबल पर भाजपा 7 और समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जीत दिला सकती है। समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार आलोक रंजन, जया बच्चन और रामजी लाल सुमन ने नामांकन भरा है। भाजपा ने आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, संगीता बलवंत, अमरपाल मौर्य, साधना सिंह और संजय सेठ को मैदान में उतारा है। संजय सेठ के आने के बाद उम्मीदवारों की संख्या 11 हो गई है, अब चुनाव तय माना जा रहा है।