सूरत। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी(AICC) ने गुजरात के 13 शहरों-जिलाें में कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष हसमुख देसाई की जगह धनसुख राजपूत की नियुक्ति की गई है। दिनेश सावलिया और विपुल उधनावाला को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 13 शहरों और जिलों में कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भरूच में राजेन्द्र सिंह राणा, सूरत में धनसुख राजपूत को कांग्रेस की कमार सौंपी गई है। गुजरात कांग्रेस समिति के प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल और स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन जवाहर उपाध्याय ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने धनसुख राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। धनसुख राजपूत के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।