नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर 7 लोगों की मौत हाे गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने आम में झुलसकर 7 लोगों के मरने की पुष्टि की है। केमिकल फैक्ट्री में किन कारणों से आग लगी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं आसपा के घरों में घुस रहा था। इससे आसपास रहने वाले परेशान हो गए।