Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में भारतीयों को संबाेधित करते हुए कहा-...

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में भारतीयों को संबाेधित करते हुए कहा- दोनों देश मिलकर 21वीं सदी का नया इतिहास लिख रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के दौरे पर हैं। पीएम मोदी का अबू धाबी में भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा- आज भारत और यूएई मिलकर नया इतिहास लिख रहे हैं। आज भारत की पहचान नए विचारों, नए आविष्कारों के रूप में हो रही है। आज के दौर में भारत एक नए बाइब्रंट टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में पहचाना जा रहा है। आप सभी जानते हैं कि भारत में जो डिजिटल क्रांति हुई है, उसकी सराहना पूरी दुनिया में हो रही है। इससे आपको भी फायदा हो सकता है। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये यादें जीवन भर मेरे साथ रहेंगी। मेरे भाइयों-बहनों मैं आज अपने परिवारजनों से मिलने आया हूं।
समंदर पार जिस देश की मिट्टी में आप पैदा हुए, मैं तुम्हारे लिए उस मिट्टी की खुशबू लेकर आता हूं। मैं हमारे 140 करोड़ भारतीय भाइयों और बहनों के लिए एक संदेश लेकर आया हूं। ये संदेश है यह कि भारत को आप पर गर्व है, आप देश का गौरव हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की आपकी आवाज आज अबू धाबी से बाहर जा रही है। हमारे साथ शेख नाहयान भी मौजूद हैं। ये भारत और भारतीय समुदाय से श्रेष्ठ मित्र हैं। पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसा स्वागत उनके सहयोग के बिना संभव नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात की मेरी यह 7वीं यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अबू धाबी में बने पहले हिन्दु मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments