मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ गई हैं। एक के बाद एक नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें, मिलिंद देवरा, बाबा सिद्दीकी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशोक चौहान के बाद और भी कई नेता पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं।