पटना। बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार कुछ देर में विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले पटना में राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी। राजद के विधायक तेजस्वी यादव के बंगले पर मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस के विधायक भी तेजस्वी के बंगले पर पहुंच गए हैं। सोमवार को नीतिश कुमार विधानसभा में बहुमत हासिल करेंगे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है।
फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ एनडीए के कई नेता भी मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी विधानसभा में पहुंच गए हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी विधानसभा पहुंच चुके हैं।