सूरत। भेस्तान में कर्मचारी आवारा कुत्तों को पकड़कर रहे थे, तभी एक कुत्ते ने कर्मचारी को काट लिया। कर्मचारी को इंजेक्शन लगवाने के लिए सिविल अस्पताला लाया गया। जानकारी के अनुसार नगर निगम के एबीसी सेंटर में रहने और कुत्ता पकड़ने वाला अनिल परिया(उम्र-18) शुक्रवार को गाड़ी लेकर भेस्तान में कुत्ता पकड़ने गया था। इसी बीच एक आवारा कुत्ते ने अनिल को काट लिया। उसे इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। बता दें, चार दिन पहले ही भेस्तान में कुत्तों के हमले में चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नगर निगम हरकत में आया है।