मुंबई। उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फेसबुक लाइव के दौरान हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अभिषेक घोसालकर नजदीक अस्पताल में ले जाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले के कुछ देर बार ही हमलावर ने भी खुदकुशी कर ली। हमलावर का नाम मोरिस है। फेसबुल लाइव के दौरान मोरिस भी अभिषेक के साथ था। हमलावर अचानक उठा और तड़ातड़ गोलियां चलाने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इसे आपसी विवाद का मामला बताया है। पुलिस की जांच में पता चला कि अभिषेक को तीन गोलियां लगी थी। एक गोली उनके पेट में लगी थी। घटना मुंबई के दहिसर इलाके की है। गोलीबारी के शिकार हुए अभिषेक घोसालकर पूर्व नगरसेवक और उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे। घटना के बाद उद्घव गुट के कार्यकर्ता भारी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।
बता दें, कुछ दिन पहले मंंुबई में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर फायरिंग कर दी थी।