श्रीनगर। यहां के शहीद गंज में आतंकवादियों ने नागरिकों को टार्गेट करके गोलीबारी की है। गाेली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। गोलीबारी में अमृतसर के एक सिख नागरिक 31वर्षीय अमृतपाल की मौत हो गई है। अमृतसर पुलिस ने बताया कि आतंकवादी अब नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी मिली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।