मोरबी। महर्षि दयानंद सरस्वती द्वि-शताब्दी जयंती महोत्सव का आयोजन 10 फरवरी से किया गया है। त्रिदिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। वैदिक संस्कृत के पुनरोद्धारक महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर यज्ञ समेत कई कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया है।
टंकारा के विधायक और आर्य समाज के अग्रणी ने बताया कि 11 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु टंकारा में आर्य समाज की ओर से बनाए जाने वाले ज्ञान ज्योति तीर्थ का शिलान्यास करेंगी।