भरूच। कावी-कंबोई में स्थित स्तंभेश्वर को दक्षिण गुजरात का सोमनाथ माना जाता है। यहां लोगों की बड़ी श्रद्धा है। यहां से कुछ ही दूरी पर मछुआरों को समुद्र से ढाई फीट का स्फटिक का शिवलिंग मिला है। जंबुसर तहसील के कावी गांव में रहने वाले कालीदास वाघेला समेत मछुआरे महिसागर संगम पर साबरमती में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ते समय जाल में कोई भारी-भरकम चीज फंस गई। मछुआरों को बड़ी मुश्किल से जाल को बाहर निकाला तो उसमें स्फटिक का शिवलिंग था। दो मछुआरे जाल से शिवलिंग को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, पर दोनों उसे उठा नहीं पाए। इसके बाद 12 से 15 मछुआरे रस्सी की मदद से शिवलिंग को नाव में रखकर गांव में ले आए। समुद्र में शिवलिंग मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। समुद्र से मिले शिवलिंग पर शेषनाग, शंख के चित्र भी अंकित हैं। लाेगों का कहना है कि इसे जल्द ही मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
जंबुसर के मछुआरे महिसागर संगम पर साबरमती में मछली पकड़ने गए थे, जाल में भारी-भरकर चीज फंस गई, बाहर निकाला तो शिवलिंग था
RELATED ARTICLES