गांधीनगर। प्रदेश की राजधानी गांधीनगर में आयकर विभाग ने बिल्डर ग्रुप के 27 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। आयकर विभाग के अधिकारी पीएसवाय ग्रुप के ऑफिस और आवास पर जांच कर रहे हैं। आयकर विभाग गुजरात में पहले भी बिल्डर ग्रुप पर बड़े पैमाने पर छापेमारी कर चुकी है। गुरुवार को सुबह पीएसवाय ग्रुप पर छापेमारी की गई। गांधीनगर में पीएसवाय जाना-माना ग्रुप है। पीएसवाय ग्रुप के बिल्डर बंकिम जोशी, निलय देसाई और विक्रांत पुरोहित के आॅफिस और आवास पर जांच की जा रही है। सर्च ऑपरेशन में आयकर के 100 से अधिकारी शामिल हैं। जांच में बड़े पैमाने पर बेनामी आय मिलने की संभावना है।