पटना। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतिश कुमार पहली बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। उनसे एक दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी और विजय सिन्हा प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं। नीतिश कुमार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा से भी मिलेंगे। नीतिश कुमार प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते हैं। नीतिश कुमार की इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है।
बता दें, मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतिश कुमार को अभी बहुमत साबित करना बाकी है। 12 फरवरी से विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा। नीतिश कुमार को 12 फरवरी को अपना बहुमत साबित करना है। नीतिश कुमार गुरुवार को दिल्ली से वापस पटना लौट आएंगे।