राजकोट। मोरबी में पिछले कुछ दिनों से नीलगाय के शिकार की शिकायत मिलने पर वन विभाग सतर्क हो गया था। वन विभाग ने नीलगाय का शिकार करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 21.90 लाख रुपए का सामान जब्त करने के बाद 7 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी जंगल में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। फायरिंग होने वाली दिशा में जांच शुरू की तो एक नीलगाय मरी हुई पाई गई। वन विभाग ने चारों ओर से घेरकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों से पूछताछ करने के बाद वन विभाग ने रमजान इशाक सामताणी, सिराज इशाक सामताणी, मंसूर इशाक सामताणी, इब्राहिम हासम कटिाया और आशिफ मामद माणेक, अब्बास दाउद माणेक, इशाक फातेमामद कटिया को गिरफ्तार किया। वन विभाग ने टोयोटा इनाेवा, क्रिस्टा-स्विफ्ट कार, महिन्द्रा बोलेरो पिकअप, बाइक, एक्टिवा, बंदूक समेत 21 लाख, 90 हजार रुपए का सामान जब्त किया। वन विभाग ने केस दर्ज कर प्रतिव्यक्ति 1 लाख रुपए के अनुसार 7 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है।