Saturday, March 15, 2025
Homeअहमदाबादनल सरोवर अभ्यारण्य में पक्षियाें की गिनती शुरू, 250 प्रजाति के ढाई...

नल सरोवर अभ्यारण्य में पक्षियाें की गिनती शुरू, 250 प्रजाति के ढाई लाख से अधिक पक्षियों के होने का अनुमान

अहमदाबाद। नल सरोवर में दो साल बाद फिर से पक्षियों की गणना शुरू की गई। वन विभाग ने 3, 4 फरवरी को पक्षियों की गिनती करने का आयोजन किया था। जिसमें वन विभाग के अधिकारी यूडी सिंह, चीफ वाइल्ड लाइफ बोर्ड, गांधीनगर के एन श्रीवास्तव, वन संरक्षक राज संदीप, उप वन संरक्षक प्रियंकाबेन गहलोत की देखरेख में पक्षियों की गिनती की गई। गुजरात समेत देश के दूसरे राज्यों से 116 पक्षी विशेषज्ञ भी आए थे। नल सरोवर के सेन्सेटिव जोन समेत 44 जोन में पक्षियों की गिनती की गई। गणना में 250 प्रजाति के करीबन ढाई लाख पक्षी होने का अनुमान लगाया गया है। इस साल जलचर, नभचर और जंगलों में रहने वाले पक्षियों की भी गिनती की जा रही है। साल 2022 में नल सरोवर में 142 प्रजाति के कुल 2लाख, 54हजार, 128 पक्षी थे।
बता दें, नल सरोवर अहमदाबाद से 70 किलोमीटर दूर है और 120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments