Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयझारखंड के मुख्यमत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया, पक्ष...

झारखंड के मुख्यमत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया, पक्ष में 47 मत पड़े

रांची। चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार के पक्ष में 47 और विरोध में 29 वोट डाले गए। कोर्ट के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने विधानसभा में मौजूद थे। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान चंपई सोरेन की ओर से विश्वासमत का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया।
82 सदस्यीय विधानसभा में कुछ विधायक अनुपस्थित रहे। जिसमें जेएमएम के रामदास सोरेन और भाजपा के इंद्रजीत महतो विधानसभा नहीं पहुंच पाए थे। गांडेय विधानसभा के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। यह सीट रिक्त पड़ी है। घाटशिला के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा विधायक इंद्रजीत का हैदराबाद में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments