वडोदरा। वडोदरा वकील मंडल के चुनाव में नलिन पटेल अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। शुक्रवार को आयोजित चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। देर रात तक वोटों की गिनती की गई। महत्वपूर्ण चार पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि बकाया पदों पर विजेता उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार को होगी।
वकील मंडल के पंजीकृत 3000 में से 2430 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष नलिन पटेल अौर पूर्व अध्यक्ष हसमुख भट्ट के बीच कांटे की टक्कर थी। नलिन पटेल को 1290 और हसमुख भट्ट को 1100 वोट मिले। 13 वोट कैंसिल हुए और 30 वोट नोटा में पड़े। देर रात नलिन पटेल को विजयी घोषित किया गया। नलिन पटेल दूसरी बाद अध्यक्ष बने हैं। जनरल सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरर का चुनाव एकतरफा रहा। जनरल सेक्रेटरी के पद पर रितेश ठक्कर और शीतल उपाध्याय के बीच मुकाबला था। रितेश ठक्कर को 1703 और शीतल को 618 वोट मिले। जाॅइंट सेक्रेटरी के पद पर मयंड पंडया और ट्रेजरर के पद पर निमिषा धोत्रे विजयी हुए हैं।