Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजननए साल में ओटीटी पर 2023 के कई लोकप्रिय वेब सीरीज के...

नए साल में ओटीटी पर 2023 के कई लोकप्रिय वेब सीरीज के नए संस्करण मचाएंगे धूम

मंुबई। ओटीटी की वेब सीरीज देखने का दर्शकों में अलग ही जुनून है। दर्शक इसे अपने हिसाब से समय निकालकर देखते हैं। यही वजह है कि 2024 में कई वेब सीरीज आने वाली हैं। हाल ही में करीना कपूर की जाने जाना का ट्रेलर रिलीज किया गया। यह 2024 में ओटीटी पर धूम मचाने आ रही है। वहीं,
2023 की वेब सीरीज के नए संस्करण भी आने वाले हैं। मिर्जापुर, आश्रम, पंचायत जैसी वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा है। 2024 में पुरानी वेब सीरीज के नए संस्करण भी आने वाले हैं। इसके अलावा नई वेब सीरीज भी रिलीज होगी। बॉबी देओल के आश्रम का चौथा संस्करण, मनोज वाजपेई की द फैमिली मेन का तीसरा संस्करण, अरशद वारसी के असुर का तीसरा संस्करण, शाहिद कपूर के फर्जी का दूसरा संस्करण, पंचायत का तीसरा संस्करण, मिर्जापुर का तीसरा संस्करण, रोहित शेट्‌टी की इंडियन पुलिस फोर्स का नया संस्करण, एकता कपूर का लाॅकअप का नया संस्करण, पाताल लोक का दूसरा संस्करण, दिल्ली क्राइक का तीसरा संस्करण, खाकी का दूसरा संस्करण भी आने वाला है। ये सभी वेब सीरीज 2023 में काफी लोकप्रिय रहे हैं। उम्मीद है कि 2024 में भी एक धूम मचाएंगे।
2024 में करीना कपूर की फिल्म जाने जाना, गंस एंड गुलाब आने वाली है। कपिल शर्मा का नया शो नेटफि्लक्स पर प्रसारित होगा। कंगना रणौत की तेजस प्रदर्शित होने वाली है। शिल्पा शेट्‌टी की इंडियन पुलिस फोर्स, अब्दुल करीम तेलगी पर बनी स्कैन 2003, लुटेरे, रणनीति का तीसरा संस्करण ओटीटी पर प्रसारित होने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments